Tuesday, November 17, 2026
HomeLatest NewsSikar Accident News: सीकर के लक्ष्मणगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस पुलिया...

Sikar Accident News: सीकर के लक्ष्मणगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस पुलिया से टकराई, हादसे में 12 लोगों की मौत, कई घायल

Accident News: राजस्थान के सीकर जिले में मंगलवार दोपहर बाद एक भीषण सड़क हादसे हो गया. जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई व कई अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि हादसा लक्ष्मणगढ़ में दोपहर करीब 2 बजे हुआ जब सालासर से आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई.

हादसे में 12 लोगों की मौत

जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और काफी संख्या में यात्री घायल हुए हैं जिन्हें लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

CM भजनलाल ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर शोक जताते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ”सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है.मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिवारजनों के साथ हैं.संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image