Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsJaipur Accident News: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बारातियों की जीप कंटेनर...

Jaipur Accident News: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बारातियों की जीप कंटेनर से टकराई, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों की मौत, 8 घायल

Jaipur Road Accident: जयपुर के पास बुधवार सुबह बारातियों की जीप कंटेनर से टकरा गई, हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। हादसा दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भटकाबास गांव के पास हुआ।

Rajasthan Accident: जयपुर के पास बुधवार को सुबह हुए भीषण सड़क हादसा हो गया. ट्रक और जीप की जोरदार भिड़ंत में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया हादसा उस समय हुआ जब बारातियों की जीप कंटेनर से टकरा गई. हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों की मौत हो गई.

हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत

रायसर के थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह हादसा सुबह लगभग सवा 6 बजे रायसर इलाके में भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर हुआ जब एक कंटेनर और जीप की भिड़ंत हो गई. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई.

मध्य प्रदेश से लौटते समय हादसा

उन्होंने बताया कि बड़ी जीप (तूफान) में बाराती सवार थे जो मध्य प्रदेश से लौट रहे थे. हादसे में दूल्हा दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: Los Angeles Curfew: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हिंसा और लूटपाट की घटनाओं के बाद लगाया कर्फ्यू, मेयर कैरेन बास ने किया ऐलान

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image