Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest NewsJaipur Heavy Rain Alert: जयपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कलेक्टर ने...

Jaipur Heavy Rain Alert: जयपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कलेक्टर ने स्कूलों में 2 दिन का अवकाश किया घोषित

Jaipur Heavy Rain Alert: जयपुर में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं मौसम विभाग ने 25 और 26 अगस्त के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी ने सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छात्रों के लिए दो दिन की छुट्टी घोषित की है।

Jaipur Heavy Rain Alert: जयपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है. सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है. जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आगामी 2 दिनों 25 और 26 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसको देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी ने दो दिनों का अवकाश घोषित किया है.

25 और 26 अगस्त को स्कूलों में अवकाश

आदेश में कहा गया है कि 25 अगस्त और 26 अगस्त को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा. दरअसल मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित किया गया था. जिस पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित करने की सिफारिश की थी.

मौसम विभाग की आज भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आज 24 अगस्त को जयपुर, भरतपुर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र के अलावा बीकानेर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में भारी, अतिभारी बारिश हो सकती है. इसी के साथ आगामी 3-4 दिन राज्य में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना भी जताई है.

ये भी पढ़ें: Nikki Dowry Murder Case: आरोपी पति ने की भागने की कोशिश, पुलिस ने विपिन भाटी के पैर में मारी गोली

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image