Monday, March 16, 2026
HomePush NotificationHathras Defamation Case : राहुल गांधी को हाथरस मानहानि मामले में राहत...

Hathras Defamation Case : राहुल गांधी को हाथरस मानहानि मामले में राहत नहीं, अब 13 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

हाथरस मामले में बरी हुए युवकों को आरोपी बताने के आरोप में दर्ज मानहानि केस में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी। हाथरस की एमपी-एमएलए अदालत में सुनवाई अदालत की छुट्टी के कारण टल गई। राहुल गांधी के वकीलों ने मामले में आपत्ति पत्र दाखिल किया है।

Hathras Defamation Case : हाथरस। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ हाथरस में दर्ज मानहानि मामले में अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी। हाथरस के बूलगढ़ी प्रकरण में दोषमुक्त हो चुके युवकों को आरोपी बताने के मामले में न्यायाधीश दीपकनाथ सरस्वती की एमपी, एमएलए अदालत में यह वाद दायर किया गया है। इस मामले में सोमवार को सुनवाई होनी थी लेकिन अदालत के आज छुट्टी पर होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। उधर राहुल गांधी के वकीलों ने इस मामले में आपत्ति पत्र दाखिल किया है।

राहुल गांधी के खिलाफ केस की सुनवाई टली

राहुल गांधी की ओर से पैरवी करने आए अधिवक्ता आलोक चंद्रा ने बताया है कि सोमवार को उन्होंने आपत्ति दाखिल की है, जिसकी प्रति वादी पक्ष के अधिवक्ता को भी दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले में 13 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। सांसद-विधायक अदालत में दाखिल शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘हाथरस सामूहिक बलात्कार’ मामले में आरोपियों के रूप में तीन युवकों का जिक्र करके मानहानिकारक टिप्पणी की, जबकि उन्हें बलात्कार के आरोपों से बरी कर दिया गया था। वर्ष 2020 के हाथरस सामूहिक बलात्कार मामले में बरी किए गए रवि, राम कुमार उर्फ रामू और लवकुश ने गांधी के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज कराए थे।

गांधी ने 12 दिसंबर, 2024 को बुलगढ़ी गांव में कथित तौर पर कहा था, ‘‘आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पीड़िता का परिवार घर के अंदर बंद है।’’ प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर ने बताया था कि यह टिप्पणी उन युवकों के लिए ‘मानहानिकारक और अपमानजनक’ थीं, जिन्हें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत ने ढाई साल जेल में बिताने के बाद बरी कर दिया था।

पुंढीर ने कहा, ‘‘राहुल गांधी को डेढ़ करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति का कानूनी नोटिस भेजा गया था। तीनों बरी किए गए लोगों के लिए 50-50 लाख रुपये की मांग की गई थी।’’ सितंबर 2020 में हाथरस की एक दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular