Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest Newsदुबई में पकड़ा गया हरियाणा का गैंगस्टर राव इंद्रजीत, भारत लाने के...

दुबई में पकड़ा गया हरियाणा का गैंगस्टर राव इंद्रजीत, भारत लाने के लिए एजेंसियां सक्रिय, खुल सकते कई बड़े राज

Rao Inderjeet Arrest In Dubai: हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर राव इंद्रजीत को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। दुबई पुलिस ने इसकी जानकारी भारतीय एजेंसियों को दी, जिसके बाद हरियाणा STF उसे भारत लाने की तैयारी में जुट गई है।

Rao Inderjeet Arrest In Dubai: हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर राव इंद्रजीत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. दुबई पुलिस राव इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में दुबई पुलिस ने भारतीय एजेंसियों को भी सूचना दे दी है, जिसके बाद हरियाणा STF उसे भारत लाने की तैयारी में जुट गई है.

जल्द लाया जा सकता भारत

सूत्रों के मुताबिक, राव इंद्रजीत को जल्द ही भारत लाया जा सकता है. इसके लिए कानूनी प्रक्रिया और प्रत्यर्पण (एक्स्ट्राडिशन) की तैयारी शुरू कर दी गई है. हरियाणा पुलिस की विशेष टीम इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

ASI सुसाइड केस से जुड़ा नाम

गौरतलब है कि राव इंद्रजीत का नाम ASI संदीप लाठर के सुसाइड केस में सामने आया था. लाठर ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो जारी कर कई गंभीर आरोप लगाए थे. वीडियो में संदीप लाठर ने वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि गैंगस्टर राव इंद्रजीत को बचाने के लिए 50 करोड़ रुपये की डील की गई थी. इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां कई एंगल से जांच कर रही हैं. अगर राव इंद्रजीत को भारत लाया जाता है, तो इस पूरे मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

कई गंभीर आपराधिक मामले हैं दर्ज

गैंगस्टर राव इंद्रजीत के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. जांच एजेंसियों के अनुसार उस पर हत्या, रंगदारी, धोखाधड़ी, जमीन कब्जा और अवैध वसूली जैसे संगीन आरोप लगे हुए हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि राव इंद्रजीत अपने गैंग के जरिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सक्रिय था. वह संगठित तरीके से अवैध गतिविधियों को अंजाम देता था. राव इंद्रजीत काफी समय से फरार चल रहा था. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं. उसकी तलाश तेज करने के लिए उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था.

ये भी पढ़ें: ‘अगर ईरान ने समझौता तोड़ा तो फिर शुरू हो जाएगी गोलीबारी’, ट्रंप ने फिर दी नई धमकी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular