Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsHaryana Bus Accident: हरियाणा में स्कूल बस पलटने के मामले में प्रधानाध्यापक...

Haryana Bus Accident: हरियाणा में स्कूल बस पलटने के मामले में प्रधानाध्यापक समेत 3 गिरफ्तार,बस चालक के नशे में होने की पुष्टि

चंडीगढ़,हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में गुरुवार को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस के पेड़ से टकराकर पलट जाने से 6 विद्यार्थियों की मौत हो गई और लगभग 20 घायल हो गए.पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल प्रधानाध्यापक और बस चालक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.उन्होंने बताया कि हादसे के समय बस चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है.

स्कूल को भेजा कारण बताओे नोटिस

राज्य की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने अस्पतालों में घायल छात्रों के स्वास्थ्य की जानकारी ली.उन्होंने बताया कि निजी स्कूल को कारण बताओ नोटिस भेजकर पूछा गया है कि ईद के अवसर पर छुट्टी होने के बावजूद यह कैसे खुला था.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक छात्रों में सत्यम, युवराज, वंश, रिकी, अंशू और यकुश शामिल हैं. उन्होंने बताया कि चालक धर्मेंद्र तेजी से बस चला रहा था और उसका बस पर से नियंत्रण खो गया और यह एक पेड़ से टकराकर पलट गई.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular