Wednesday, February 25, 2026
HomePush NotificationT20 World Cup 2026 : हैरी ब्रूक की शतकीय पारी को लेकर...

T20 World Cup 2026 : हैरी ब्रूक की शतकीय पारी को लेकर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने दिया चौंकाने वाला बयान, जानें क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक की शतकीय पारी को उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ बताया। ब्रूक ने सुपर-8 मैच में 50 गेंदों में शानदार शतक जड़कर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। अफरीदी ने चार विकेट लेने के बावजूद टीम की हार पर निराशा जताई, लेकिन कहा कि पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।

T20 World Cup 2026 : पाल्लेकल। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने शानदार शतक लगाकर इंग्लैंड को टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में ले जाने वाले कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।

अफरीदी ने की हैरी ब्रूक की पारी की तारीफ

ब्रूक ने सुपर आठ के मुकाबले में मंगलवार को 50 गेंद में शतक जड़ा। अफरीदी ने मैच के बाद कहा, मुझे लगता है कि यह उसके कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी थी। उसने खालिस क्रिकेट शॉट्स खेले। विकेट आसान नहीं था। उन्होंने कहा, उनके सारे बल्लेबाज जूझ रहे थे लेकिन उसने बेहतरीन पारी खेली।

अफरीदी ने चार ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिये लेकिन उनकी टीम दो विकेट से हार गई। मैच के दौरान अफरीदी ने ब्रूक से हाथ मिलाकर उनकी पारी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, वह इसका हकदार था। यह विश्व स्तरीय पारी थी। हैरी और मैं पीएसएल में साथ खेले हैं और हमारी अच्छी दोस्ती है। उसने लाहौर कलंदर्स के लिये खेला था।

पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब किस्मत के भरोसे हैं लेकिन अफरीदी ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा, क्रिकेट में ऐसा होता है लेकिन अभी भी हम टूर्नामेंट में है और कुछ भी हो सकता है। पहले हमे श्रीलंका को हराना होगा और उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड हार जाये।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular