Friday, July 11, 2025
Homeताजा खबरRam Rahim: फिर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, इस बार...

Ram Rahim: फिर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, इस बार 21 दिन की मिली फरलो

Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो पर एक बार फिर जेल से रिहा किया गया है। यह 13वीं बार है जब वह फरलो पर बाहर आया है।

Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है. दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी गई है. सूत्रों ने बताया कि राम रहीम बुधवार सुबह हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से बाहर आया और सीधे सिरसा के लिए रवाना हो गया.

13वीं बार फरलो पर आया जेल से बाहर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 13वीं बार फरलो पर जेल से बाहर आया है. राम रहीम को जेल से लेने के लिए हनीप्रीत और डेरा की गाड़ियों का काफिला पहुंचा. दिल्ली चुनाव से पहले राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था. हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भी राम रहीम जेल से बाहर आया था. खास बात यह है कि सिंह को पंजाब, हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में चुनाव के समय पैरोल और फरलो मिली हैं।

20 साल की सजा काट रहा राम रहीम

गुरमीत राम रहीम अपनी 2 शिष्याओं से दुष्कर्म के मामले में 2017 से 20 साल की सजा काट रहा है. हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की अच्छी खासी तादाद है. हरियाणा में, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार समेत कई जिलों में डेरा के काफी अनुयायी हैं. इसका मुख्यालय भी सिरसा में है.

इसे भी पढ़ें: Dominican Nightclub Disaster: नाइटक्लब में चल रही थी पार्टी, अचानक गिरी छत, हादसे में 79 लोगों की मौत, 160 घायल

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular