Saturday, November 14, 2026
HomeIndiaGoa Night Club Fire: लूथरा बंधुओं को थाईलैंड से भेजा गया भारत,...

Goa Night Club Fire: लूथरा बंधुओं को थाईलैंड से भेजा गया भारत, दिल्ली पहुंचने पर होगी गिरफ्तारी, पटियाला हाउस कोर्ट में किया जाएगा पेश

Goa Night Club Fire: गोवा के नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ अग्निकांड के आरोपी मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को थाईलैंड से भारत डिपोर्ट किया गया है। दोनों आज दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां गोवा पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पटियाला हाउस कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश करेगी।

Goa Night Club Fire: गोवा के नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को भारत डिपोर्ट कर दिया गया है. दोनों भाई आज दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे. जहां से गोवा पुलिस की टीम उन्हें हिरासत में ले लेगी. फिर उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा. बता दें कि ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी

दोनों के खिलाफ जारी किया था ब्लू कॉर्नर नोटिस

गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा उत्तरी गोवा के अरपोरा में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के मालिक हैं. आग लगने की घटना के तुरंत बाद वे थाईलैंड के फुकेट चले गए थे. उनके खिलाफ ‘इंटरपोल’ का ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी किया गया था.

11 दिसंबर को फुकेट से हिरासत में लिया गया

भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद थाईलैंड के प्राधिकारियों ने 11 दिसंबर को फुकेट में लूथरा बंधुओं को हिरासत में लिया. भारतीय मिशन इस मामले में थाईलैंड सरकार के लगातार संपर्क में है.

मामल में 5 मैनेजर और कर्मचारियों को कर चुकी गिरफ्तार

लूथरा बंधुओं के भारत पहुंचने पर उन्हें भारतीय प्राधिकारियों को सौंप दिया जाएगा ताकि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके. गोवा पुलिस आग लगने की इस घटना के संबंध में पहले ही 5 प्रबंधकों और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने पर अमेरिका ने जताई सहमति, डोनाल्ड ट्रंप बोले-शांति समझौता अब दूर नहीं

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image