Meloni Vs Trump: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस बयानबाजी की तीखी आलोचना कि हैं. दरअसल ट्रंप ने बाद दावा किया था G7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए मिन्नतें की थी. अब मेलोनी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह मनगढ़ंत और अपमानजनक बताया है.
ट्रंप ने कही थी ये बात
विवाद की शुरुआत तब हुई जब ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने की गुजारिश की थी. ट्रंप ने कहा कि उन्हें मेलोनी से बात करने की जरूरत नहीं थी और इटली की प्रधानमंत्री उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेहद उत्सुक थीं. मैं उनके साथ फोटो नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया’
‘न मैंने और न ही इटली ने कभी किसी के सामने गिड़गिड़ाया है’
ट्रंप के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए मेलोनी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पूरी तरह से काल्पनिक हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगी देशों के नेताओं के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों करते हैं. मेलोनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि न तो उन्होंने और न ही इटली ने कभी किसी के सामने गिड़गिड़ाया है. इटली की प्रधानमंत्री ने सवाल उठाया कि जो सख्ती ट्रंप अपने मित्र देशों के खिलाफ दिखाते हैं, वही दृढ़ता पश्चिमी देशों के विरोधियों और अमेरिका के प्रतिद्वंद्वियों के सामने क्यों नहीं दिखाई देती.
Io e l’Italia non imploriamo mai. pic.twitter.com/sTpKlqWB67
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 19, 2026
यह विवाद दोनों नेताओं के रिश्तों में आई खटास को उजागर करता है. कुछ समय पहले फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच संबंध सामान्य होते दिखाई दे रहे थे. G7 समिट के वीडियो फुटेज में मेलोनी और ट्रंप काफी लंबी बातचीत करते देखे गए.
कभी ट्रंप की प्रमुख समर्थकों में गिनी जाती थीं मेलोनी
गौरतलब है कि मेलोनी कभी यूरोप में ट्रंप की प्रमुख समर्थकों में गिनी जाती थीं और उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाली एकमात्र यूरोपीय नेता थीं. लेकिन हाल के महीनों में ईरान संघर्ष और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच मतभेद बढ़ते नजर आए हैं.
ये भी पढ़ें: ‘जर्जर आंगनबाड़ियों को बनाया जाएगा स्मार्ट प्ले स्कूल’: डिप्टी सीएम दिया कुमारी



