Sunday, February 8, 2026
HomeNational NewsGogoi Vs Himanta: हिमंता बिस्वा सरमा के आरोपों पर गौरव गोगोई का...

Gogoi Vs Himanta: हिमंता बिस्वा सरमा के आरोपों पर गौरव गोगोई का पलटवार, कहा-‘CM की प्रेस कॉन्फ्रेंस C ग्रेड सिनेमा से भी बदतर ’

Gaurav Gogoi Vs Himanta Biswa Sarma: गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा के पाकिस्तानी कनेक्शन के आरोपों को झूठा और बेतुका बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस को ‘C-ग्रेड सिनेमा से भी बदतर’ और ‘सुपर फ्लॉप’ करार दिया।

Gaurav Gogoi Vs Himanta Biswa Sarma: असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के उनके पाकिस्तानी कनेक्शन संबंधी आरोपों को ‘बेहद बेतुका और झूठा बता कर खारिज कर दिया. इसके साथ ही गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को ‘C-ग्रेड सिनेमा से भी बदतर’ और ‘सुपर फ्लॉप’ करार दिया. सरमा ने इसी प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता के खिलाफ यह आरोप लगाए थे.

‘प्रेस कॉन्फ्रेंस ‘C-ग्रेड सिनेमा’ से भी बदतर थी’

गोगोई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुझे दिल्ली और असम के उन पत्रकारों पर तरस आता है जिन्हें सदी की सबसे फ्लॉप प्रेस कॉन्फ्रेंस झेलनी पड़ी. यह ‘C-ग्रेड सिनेमा’ से भी बदतर थी. तथाकथित चतुर मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए ये आरोप पूरी तरह से बेतुके और झूठे हैं.’ उन्होंने दावा किया, ‘यह सुपर फ्लॉप हमारी परिवर्तन यात्रा के बिल्कुल विपरीत है, जो मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कब्जा की गई 12,000 बीघा जमीन का पर्दाफाश करने में सफल रही है.’

हिमंता बिस्वा सरमा ने लगाए है ये आरोप

हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि गोगोई, उनकी पत्नी एलिजाबेथ और एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के बीच ‘गहरे संबंध’ हैं और खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी गुप्त रूप से पड़ोसी देश को दी गई थी. मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि गोगोई ने 2013 में पाकिस्तान की ‘अत्यंत गोपनीय’ यात्रा की थी और माना जाता है कि उन्होंने वहां ‘किसी प्रकार का प्रशिक्षण’ प्राप्त किया था.

ये भी पढ़ें: 3 हीरोइनों के साथ रोमांस करते नजर आएंगे आयुष्मान खुराना, Pati Patni Aur Woh Do की नई रिलीज डेट आई सामने

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular