Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, Sensex 127 अंक फिसला,...

Stock Market Today: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, Sensex 127 अंक फिसला, निफ्टी 24,891 पर, जानें किन शेयरों में फायदा और नुकसान

Stock Market: शेयर बाजार की मंगलवार को सपाट शुरुआत हुई। सेंसेक्स 127.02 अंक गिरकर 81,669.13 पर और निफ्टी 55 अंक फिसलकर 24,891.50 पर आ गया। इजराइल-ईरान तनाव और फेडरल बैंक की दरों पर फैसले से पहले निवेशक सतर्क दिखे।

Share market Update: इज़राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के मद्देनजर निवेशकों के सतर्क रुख के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि पिछले सत्र में इनमें भारी तेजी दर्ज की गई थी. विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी फेडरल बैंक के ब्याज दर पर फैसला लेने से पहले निवेशक सतर्क हैं. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 127.02 अंक की गिरावट के साथ 81,669.13 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 55 अंक फिसलकर 24,891.50 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, टाइटन, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर मुनाफे में रहे।

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि शंघाई एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.62 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,539.42 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,780.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

इसे भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया के पायलट सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर लाया गया मुंबई, नम आंखों से अंतिम विदाई दे रहे परिजन

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image