Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsMumbai के निकट लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों के पास...

Mumbai के निकट लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों के पास लगी आग,यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मुंबई, मुंबई से सटे महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को सुबह लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस के एक डिब्बे में ब्रेक जाम के कारण पहियों के पास आग लग गई.रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं.

गोरखपुर जाने वाली ट्रेन के S8 कोच के पहियों के पास लगी आग

मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि गोरखपुर जाने वाली ट्रेन को सुबह करीब 6.30 मिनट पर S-8 डिब्बे के ब्रेक जाम होने के कारण ठाकुर्ली स्टेशन (ठाणे जिले में) के पास रोक दिया गया.ब्रेक जाम हो जाने के कारण अत्यधिक गर्मी के चलते आग लग जाती है.मुंबई में ठाकुर्ली लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से लगभग 35 किमी दूर है.

धुआं निकलता देख घबराए यात्री

सूत्रों के अनुसार, पहियों से धुआं निकलता देख कुछ यात्री घबरा गए और उन्होंने तुरंत ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना दी.मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि यह बेहद मामूली आग थी और 2 अग्निशामक यंत्रों का उपयोग कर इसे तुरंत बुझा दिया गया.उन्होंने बताया कि 20 मिनट के भीतर ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया.सूत्रों ने बताया कि इससे पहले ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन एलटीटी से 26 मिनट विलंब से सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर रवाना हुई थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image