Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsइंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम का किया...

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम का किया ऐलान,इन खिलाड़ियों को किया बाहर

लंदन, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला से पहले अपनी टेस्ट टीम से जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स और जैक लीच को बाहर कर दिया. पहले 2 टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम में इंग्लैंड ने 3 ‘अनकैप्ड’ (जिसने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ियों को शामिल किया है जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और डिलन पेनिंगटन शामिल हैं.

लीच की जगह युवा स्पिनर शोएब बशीर को टीम में शामिल किया गया है.जेम्स एंडरसन को चुना गया है लेकिन यह 41 वर्षीय तेज गेंदबाज संन्यास लेने से पहले 10 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में ही खेलेगा.

इंग्लैंड की टेस्ट टीम:

बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन (सिर्फ पहला टेस्ट), गुस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, डिलन पेनिंगटन, ओली पोप, मैट पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ और क्रिस वोक्स.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular