Saturday, May 16, 2026
HomeLatest Newsपश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 7 अधिकारियों को किया...

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 7 अधिकारियों को किया सस्पेंड, SIR में लापरवाही का आरोप

West Bengal SIR: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में गंभीर कदाचार, लापरवाही और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप में 7 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

West Bengal SIR: निर्वाचन आयोग ने चुनाव संबंधी विधिक प्रावधान के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए पश्चिम बंगाल में 7 अधिकारियों को गंभीर कदाचार, कर्तव्य में लापरवाही और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े वैधानिक अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

सहायक निर्वाचक पंजीकरण ऑफिसर के रूप में थे कार्यरत

ये सभी अधिकारी चुनाव आयोग के लिए सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के रूप में कार्यरत थे. बूथ स्तरीय अधिकारी, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी और उनके सहायक राज्य सरकार के कर्मचारी होते हैं, जो मतदाता सूची अपडेट करने और चुनाव कराने में सहायता के लिए प्रतिनियुक्ति पर काम करते हैं.

पश्चिम बंगाल की मुख्य सचिव को दिए ये निर्देश

आदेशों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग के जरिए इन अधिकारियों के खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करें और इसकी जानकारी आयोग को दें। गौरतलब है कि चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पहले से ही टकराव की स्थिति बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: UP Accident News: फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, दो घायल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular