Tuesday, June 2, 2026
HomeLatest NewsAssembly Election 2024: जम्मू कश्मीर सहित इन राज्यों में विधानसभा चुनाव तारीखों...

Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर सहित इन राज्यों में विधानसभा चुनाव तारीखों का आज होगा ऐलान, दोपहर में चुनाव आयोग करेगा पीसी

नई दिल्ली, निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की आज यानी शुक्रवार दोपहर को घोषणा करेगा.निर्वाचन आयोग ने दोपहर करीब 3 बजे संवाददाता सम्मेलन के लिए मीडिया को आमंत्रण दिया है लेकिन यह नहीं बताया कि किन राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी.

इन राज्यों के लिए हो सकता चुनाव तारीखों का ऐलान

हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 3 नवंबर और 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है. निर्वाचन आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना है. यह समय सीमा सुप्रीम कोर्ट ने तय की है.

जम्मू कश्मीर और हरियाणा का चुनाव आयोग कर चुका दौरा

बता दें कि आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था लेकिन उसने महाराष्ट्र का दौरा अभी तक नहीं किया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image