Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsDiwali 2025 : दीपमाला से जगमगाया जागो इंडिया जागो कार्यालय, स्टाफ ने...

Diwali 2025 : दीपमाला से जगमगाया जागो इंडिया जागो कार्यालय, स्टाफ ने मुंह मीठा कराकर सभी को दी शुभकामनाएं

धनतेरस के अवसर पर समाचार पत्र समूह जागो इंडिया जागो में दीपावली सेलिब्रेशन फेस्टिवल धूमधाम से मनाया गया। स्टाफ ने मिलकर ऑफिस को लाइटों, फूलों और सजावटी सामग्रियों से सजाया, जबकि महिला कर्मचारियों ने खूबसूरत रंगोली बनाई। सभी ने पारंपरिक वेशभूषा में एक-दूसरे को शुभकामनाएं और मिठाइयां दीं। प्रेम, उल्लास और अपनेपन के माहौल ने त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया।

Diwali 2025 : जयपुर। दीपावली के पर्व को लेकर देशभर में उमंग और उल्लास का माहौल है। इसी कड़ी में शहर के विभिन्न कार्यालयों में भी त्योहार की रौनक देखने को मिली। धनतेरस के दिन समाचार पत्र समूह जागो इंडिया जागो की ओर से स्टाफ के लिए दीपावली सेलिब्रेशन फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें सभी कार्मिकों ने मिलकर रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और सजावटी सामग्रियों से अपने कार्यस्थल को ऐसे सजाया कि उसकी शोभा देखते ही बन रही थी।

वहीं स्टाफ की महिला कार्मिकों ने ऑफिस के आंगन में खूबसूरत रंगोली सजाई। सभी ने मिलकर ऑफिस को फूलों से सजाया और पारम्परिक वेशभूषा में ऑफिस में आए। एक-दूसरे को गले मिलकर दीपावली के त्योहार की शुभकामनाएं दीं, साथ ही मिठाइयां भी खिलाईं। इस मौके पर प्रेम, उल्लास और अपनेपन की ऐसी त्रिवेणी बही कि सभी कर्मचारियों ने उसमें गोता लगाकर त्योहार को सही मायनों में सार्थक कर दिया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular