Wednesday, February 25, 2026
HomePush NotificationDholpur ACB Trap: रिश्वत लेने की आदत से बाज नहीं आया पटवारी,...

Dholpur ACB Trap: रिश्वत लेने की आदत से बाज नहीं आया पटवारी, फिर 50 हजार की घूस लेते ACB ने दबोचा

Dholpur में ACB ने पटवार हल्का बसई सामन्ता के पटवारी वीरेंद्र कुमार शर्मा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पहले भी रिश्वत लेते पकड़ा जा चुका है।

Dholpur ACB Trap: ACB की टीम ने बुधवार को धौलपुर जिले में घूसखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जहां एक पटवारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि पटवारी इससे पहले भी घूस लेते पकड़ा जा चुका है.

जमीन का नामांतरण खोलने की एवज में मांगी रिश्वत

एसीबी के एडिशनल एसपी ज्ञानचंद मीणा के अनुसार, पटवार हल्का बसई सामन्ता में कार्यरत पटवारी वीरेंद्र कुमार शर्मा को रिश्वत लेते पकड़ा है. परिवादी ने शिकायत दी थी कि जमीन नामांतरण खोलने की एवज में आरोपी उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है.

ACB की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद जाल बिछाया और बुधवार को आरोपी पटवारी को रिश्वत की राशि लेते समय धर दबोचा. कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद की.

10 साल पहले भी रिश्वत लेते पकड़ा था

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब पटवारी वीरेंद्र को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया हो. ACB ने इसी पटवारी को 10 साल पहले भी रिश्वत लेते दबोचा था. वर्ष 2016 में इसे सैपऊ तहसील में म्यूटेशन खोलने के नाम पर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था और पुराने मामले का ट्रायल अभी कोर्ट में चल रहा है.

ये भी पढ़ें: Delhi Murder News: दिल्ली में सनसनीखेज हत्याकांड, पति ने बीवी और 3 बच्चों का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोपी फरार

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular