Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaAhmedabad Plane Crash: डीजीसीए की बड़ी कार्रवाई, 3 अफसरों को हटाने का...

Ahmedabad Plane Crash: डीजीसीए की बड़ी कार्रवाई, 3 अफसरों को हटाने का निर्देश, सुरक्षा के नियमों उल्लंघन का मामला

डीजीसीए ने शनिवार को एयर इंडिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रू शेड्यूलिंग विभाग के 3 वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है।

Ahmedabad Plane Crash: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शनिवार को एयर इंडिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रू शेड्यूलिंग विभाग के 3 वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन को लेकर की गई है।

इस मामले में जिन अफसरों को जिम्मेदार ठहराया गया है उनमें चूरा सिंह (डिविजनल वाइस प्रेसिडेंट) , पिंकी मित्तल (चीफ मैनेजर – क्रू शेड्यूलिंग) और पायल अरोड़ा (क्रू शेड्यूलिंग – प्लानिंग) के नाम शामिल हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने साफ किया है कि इन अधिकारियों को क्रू शेड्यूलिंग की जिम्मेदारी से तत्काल हटा दिया गया है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा 20 जून को जारी आदेश में कहा गया है कि ये अधिकारी कई गंभीर लापरवाहियों में दोषी पाए गए हैं। इनमें अनधिकृत और नियमों के विरुद्ध क्रू तैनाती, लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं का उल्लंघन, क्रू के विश्राम नियमों की अवहेलना, और निगरानी व्यवस्था में व्यापक कमियां शामिल हैं।

अहमदाबाद जैसी घटनाओं से बचने के लिए की गई कार्रवाई

हाल ही में हुई अहमदाबाद घटना को भूला पाना बहुत मुश्किल है। भविष्य में ऐसी घटनाए नहीं हो, इसके लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के तीन अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सुरक्षा नियमों में की गई चूक को लेकर की गई है। बता दें कि अहमदाबाद विमान हादसे में 275 लोग मारे गए थे। इस घटना में सिर्फ 1 शख्स बचा था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular