Monday, March 16, 2026
HomeNational NewsVande Bharat Express Train : जयपुर–सीकर–बीकानेर मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन चलाने...

Vande Bharat Express Train : जयपुर–सीकर–बीकानेर मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा में उठी आवाज

घनश्याम तिवाड़ी ने राज्यसभा में जयपुर से सीकर होते हुए बीकानेर तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जयपुर और सीकर धार्मिक पर्यटन और शिक्षा के बड़े केंद्र हैं। इस रूट पर ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और पर्यटन, शिक्षा तथा क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Vande Bharat Express Train : नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी (Ghanshyam Tiwari) ने सदन में जयपुर से सीकर होते हुए बीकानेर तक “वंदे भारत ट्रेन” चलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जयपुर न केवल राजस्थान की राजधानी है बल्कि एक प्रमुख पर्यटन और धार्मिक केंद्र भी है।

राज्यसभा में घनश्याम तिवाड़ी की मांग

यहां “गोविंद देव जी, गोपीनाथ जी और मोती डूंगरी गणेश जी” जैसे मंदिरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर से सीकर क्षेत्र के लिए भी बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं, क्योंकि वहां “खाटूश्याम जी, जीण माता, रेवासा धाम और सालासर बालाजी” जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल स्थित हैं। इसके अलावा सीकर आज शिक्षा का बड़ा केंद्र बन चुका है, जहां करीब तीन लाख से अधिक बाहरी छात्र अध्ययन कर रहे हैं।

तिवाड़ी ने कहा कि जयपुर से दिल्ली, जोधपुर और देहरादून के लिए वंदे भारत ट्रेन पहले से चल रही है, इसलिए जयपुर–सीकर–चूरू–बीकानेर मार्ग पर भी यह सेवा शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने रेल मंत्री से इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया, जिससे पर्यटन, शिक्षा और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिल सके।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular