Tuesday, November 17, 2026
HomeIndiaDelhi Blast: लाल किले के पास ब्लास्ट का सामने आया CCTV फुटेज,...

Delhi Blast: लाल किले के पास ब्लास्ट का सामने आया CCTV फुटेज, भारी ट्रैफिक के बीच अचानक हुआ ब्लास्ट, मची अफरातफरी

दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण ब्लास्ट का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक धीरे-धीरे चल रहा था, तभी शाम करीब 6:50 बजे एक तेज धमाका हुआ। विस्फोट के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

Delhi Blast CCTV: दिल्ली में लाल किले के पास भीषण कार ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विस्फोट कितना भीषण रहा होगा. लाल किले के चौराहे पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुई इस फुटेज में विस्फोट से पहले सड़क पर भारी यातायात की आवाजाही दिखाई दे रही है और फिर अचानक एक भीषण विस्फोट होता है. और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है.

विस्फोट के बाद हुआ अफरातफरी का माहौल

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सोमवार शाम को व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, तभी करीब 6 बजकर 50 मिनट पर एक विस्फोट होता है. यह विस्फोट एक लाल गुब्बारे के फटने जैसा दिखाई देता है, जिसके तुरंत बाद अफरातफरी मच जाती है और पूरे इलाके में दहशत फैल गई तथा लोग छिपने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

जिस कार में विस्फोट हुआ उसे डॉ. उमर नबी चला रहा था. नबी हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर था और माना जा रहा है कि इस धमाके में वो भी मारा गया है.

दिल्ली में हाई अलर्ट

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं. उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर में आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है.

ये भी पढ़ें: Red Fort Blast के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर, बड़े पैमान पर चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन, खोजी कुत्ते, मेटल डिटेक्टर और दंगा-रोधी टीमें तैनात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image