Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsArvind Kejriwal की फिर बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एक...

Arvind Kejriwal की फिर बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एक और FIR, जानें क्या है पूरा मामला ?

Delhi Police: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं, दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एक और FIR दर्ज की है। अब 18 अप्रैल को मामले पर सुनवाई होगी।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट को यह जानकारी देते हुए बताया कि उसने राष्ट्रीय राजधानी में 2019 में बड़े होर्डिंग लगाकर जनता के धन का कथित तौर पर दुरुपयोग करने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल के समक्ष दायर अपनी अनुपालन रिपोर्ट में यह बात कही.

केजरीवाल के अलावा और किन पर FIR ?

दिल्ली की अदालत ने 11 मार्च को पुलिस को एक शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था, जिसमें संपत्ति विरूपण रोकथाम अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. केजरीवाल के अलावा, अदालत ने पूर्व विधायक गुलाब सिंह और द्वारका की तत्कालीन पार्षद नितिका शर्मा के खिलाफ बड़े आकार के बैनर लगाने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था. पुलिस ने मामले की जांच के लिए समय मांगा जिसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को नियत की है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल साल 2019 में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया था कि केजरीवाल, मटियाला से तत्कालीन विधायक गुलाब सिंह (आम आदमी पार्टी) और द्वारका ए वार्ड की तत्कालीन पार्षद नितिका शर्मा ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बड़े आकार के होर्डिंग्स लगाकर जानबूझकर जनता के धन का दुरुपयोग किया”

इस खबर को भी पढ़ें: UP News: सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने लोकबंधु अस्पताल पहुंचकर जाना बीमार बच्चों का हाल, डॉक्टरों को बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular