Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsDelhi Liquor Scam: शराब घोटाले में AAP नेता संजय सिंह को इन...

Delhi Liquor Scam: शराब घोटाले में AAP नेता संजय सिंह को इन शर्तों पर दी गई जमानत, जानें क्या हैं ये शर्ते ?

नई दिल्ली, दिल्ली शराब घोटाले में आप नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जमानत दे दी,कोर्ट के फैसले के बाद आज उन्हें रिहा किया जाएगा.सुप्रीम कोर्ट से बेल ऑर्डर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गया है.कोर्ट ने सुनवाई के बाद जमानत की शर्तें तय कीं

कोर्ट ने लगाई ये शर्तें

अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह को बुधवार को निर्देश दिया कि वह आबकारी ‘‘घोटाला’’ मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ न करें या गवाहों को प्रभावित न करें.न्यायाधीश ने संजय सिंह को पासपोर्ट जमा कराने, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से बाहर जाने से पहले अपने यात्रा कार्यक्रम के बारे में सूचित करने और अपने फोन की ‘लोकेशन’ हमेशा चालू रखने का भी निर्देश दिया.सिंह के वकील ने संक्षिप्त सुनवाई के दौरान अदालत को सूचित किया कि नेता की पत्नी इस मामले में आरोपी की जमानतदार होंगी.वकील ने अदालत से कहा,”मैं (सिंह) संसद का सदस्य हूं.मेरे भागने का कोई जोखिम नहीं है.”न्यायाधीश ने आरोपी को 2 लाख रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही राशि की जमानत राशि जमा करने का निर्देश दिया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular