Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsDelhi Flood: यमुना अब भी खतरे के निशान के काफी ऊपर बह...

Delhi Flood: यमुना अब भी खतरे के निशान के काफी ऊपर बह रही, दिल्ली के कई निचले इलाके जलमग्न, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल लेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा

Delhi Flood Update: दिल्ली में लगातार बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं और यमुना नदी अब भी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। शुक्रवार सुबह पुराना रेलवे पुल पर जलस्तर 207.31 मीटर दर्ज किया गया, हालांकि यह गुरुवार के उच्चतम स्तर 207.48 मीटर से कुछ कम है। कई निचले इलाके जलमग्न हैं और लोग राहत शिविरों में ठहरे हुए हैं। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

Delhi Flood: दिल्ली में लगातार बारिश से हालात खराब हो गए हैं. यमुना नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है. इसके कारण निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं. जहां जलभराव से ट्रैफिक जाम के हालात बने हुए हैं. दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार सुबह 8 बजे 207.31 मीटर दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह इस मौसम के सर्वोच्च स्तर पर 207.48 मीटर था.

सिविल लाइंस में स्वामीनारायण मंदिर जलमग्न

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है. सिविल लाइंस इलाके में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर भी जलमग्न हो गया है.

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे केजरीवाल

राजधानी दिल्ली में बाढ़-बारिश से आम जनता बेहाल है. आज यानि शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे. वह राहत कैंपों में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात भी करेंगे.

यमुना के जलस्तर में आ सकती गिरावट

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6 बजे जलस्तर 207.35 मीटर पर था और सुबह 7 बजे तक घटकर 207.33 मीटर रह गया. आज यमुना का जलस्तर और कम होने की संभावना है. बुधवार सुबह अधिकारियों द्वारा जारी बाढ़ बुलेटिन में कहा गया था कि रात 8 बजे तक जलस्तर 207.15 मीटर तक पहुंचने की संभावना है तथा इसमें गिरावट जारी रहने की संभावना है.

दिल्ली के कई निचले इलाके जलमग्न

पिछले कुछ दिनों में नदी ने निचले इलाकों में कहर बरपाया है, जिससे कई मकानों में पानी भर गया, लोग विस्थापित हुए हैं और व्यवसाय प्रभावित हुए हैं. पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है. जिला अधिकारियों ने लोगों को तैराकी, नौका विहार या मनोरंजन के उद्देश्य से उफनती नदी में जाने को लेकर आगाह किया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image