Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsDelhi Election 2025: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, महिलाओ को हर...

Delhi Election 2025: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, महिलाओ को हर महीने 2500 रुपए, होली-दिवाली फ्री सिलेंडर, पढ़ें दिल्ली चुनाव के लिए BJP के बड़े वादे

दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. बीजेपी अपना संकल्प पत्र तीन भाग में जारी करेगी. जिसके पहले पार्ट को आज शुक्रवार को जारी कर दिया गया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा ने कहा, “दिल्ली में जो जन कल्याण की योजनाएं चल रही हैं, वो सारी योजनाएं भाजपा की सरकार बनने पर भी जारी रहेंगी. उन सभी योजनाओं का ज्यादा कारगर तरीके से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और उन्हें भ्रष्टाचार से मुक्त भी किया जाएगा.”

प्रतिमाह 2,500 रुपए हर महिला को दिए जाएंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा ने कहा, “हम भाजपा के संकल्प में इस बात को जोड़ते हैं कि दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत प्रतिमाह 2,500 रुपए हर महिला को दिए जाएंगे. इस योजना को पहली ही कैबिनेट में पारित किया जाएगा. गरीब बहनों को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी और होली एवं दीवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा. मातृ सुरक्षा वंदना को और ताकत देने के लिए 6 पोषण किट दी जाएगी और हर गर्भवती महिला को 21,000 रुपए दिए जाएंगे.”

पूरी दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा ने कहा, “हमने तय किया है कि दिल्ली में सरकार बनने पर प्रथम कैबिनेट में हम आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में पूरी तरह लागू करेंगे और इसके साथ ही हम दिल्ली सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता देंगे यानी 10 लाख रुपए का हेल्थ कवर आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलेगा.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image