Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Fall: शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 247 अंक टूटा, निफ्टी...

Stock Market Fall: शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 247 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 से नीचे, जानें किन कंपनियों के शेयर में फायदा और नुकसान ?

Share Market: एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 247 अंक और निफ्टी 67 अंक गिरकर क्रमशः 81,082.80 और 24,599.75 पर पहुंच गए।

Share Market News: एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 106.78 अंक की गिरावट के साथ 81,223.78 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 38.45 अंक फिसलकर 24,628.45 अंक पर आ गया. शुरुआती सौदों के बाद बीएसई सेंसेक्स 247.22 अंक की गिरावट के साथ 81,082.80 अंक पर और निफ्टी 67.15 अंक फिसलकर 24,599.75 अंक पर कारोबार करने लगा.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में तेजी रही.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 931.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इसे भी पढ़ें: Lucknow Bus Fire: बिहार से दिल्ली जा रही निजी बस में लगी भीषण आग, 2 बच्चों समेत 5 लोग जिंदा जले

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image