Tuesday, October 27, 2026
HomeIndiaOdisha के भद्रक जिले के गांव में चक्रवात दाना के चलते आई...

Odisha के भद्रक जिले के गांव में चक्रवात दाना के चलते आई बाढ़, रेस्क्यू टीम ने 24 लोगों की बचाई जान

भुवनेश्वर, ओडिशा आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम ने भद्रक जिले के एक गांव में चक्रवात ‘दाना’ के कारण पानी भर जाने से फंसे कम से कम 24 व्यक्तियों को बचाया. अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) के कर्मियों ने तिहिडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताला गोपबिंधा गांव में शनिवार रात बचाव अभियान चलाया.

मोटर बोट की मदद से किया रेस्क्यू

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित फंसे हुए लोगों को ‘मोटर बोट’ की मदद से बचाया गया और चक्रवात आश्रय स्थल ले जाया गया.इसमें कहा गया है कि उफनती सालंदी नदी में पानी बढ़ने के कारण गांव में बाढ़ आ गई थी, जिसके कारण वे फंस गए थे.

डीआईजी (पूर्वी रेंज) सत्यजीत नाइक ने बचाव अभियान की निगरानी की. बयान में कहा गया, ”प्राकृतिक आपदाओं के प्रति राज्य की तैयारियों और प्रतिक्रिया ने एक बार फिर लोगों की जान बचाई है और उफनती सालंदी नदी के प्रभाव को कम किया है.” बता दें कि चक्रवात दाना ने शुक्रवार सुबह पूर्वी तट पर दस्तक दी थी, जिससे इस इलाके में मूसलाधार बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image