Saturday, May 16, 2026
Homeजयपुरदौसा फायरिंग मामले में घायल कांस्टेबल प्रहलाद की इलाज के दौरान मौत,...

दौसा फायरिंग मामले में घायल कांस्टेबल प्रहलाद की इलाज के दौरान मौत, SMS अस्पताल में जिंदगी से जंग हारा बहादुर प्रहलाद

जयपुर। दौसा जिले में डीएसटी टीम पर फायरिंग मामले में घायल कांस्टेबल प्रहलाद ने इलाज का दौरान दम तोड़ दिया. शुक्रवार सुबह इलाज एसएमएस अस्पताल में घायल प्रहलाद सिंह का इलाज चल रहा था. लेकिन गोली सिर के अंदर लगने से जिंदगी की जंग से हार गया.

SMS अस्पताल के  के न्यूरोसर्जरी प्रोफेसर डॉ. अशोक गुप्ता ने कांस्टेबल प्रहलाद सिंह के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रहलाद के सिर में गोली के दो पार्ट थे. चिकित्सकों ने ऑपरेशन के जरिए एक पार्ट को बाहर निकाला गया था. जबकि दूसरा पार्ट काफी अंदर होने के चलते सिर में ही मौजूद था. इस घटना के बाद कांस्टेबल प्रहलाद सिंह निवास पर मातम का माहौल छा गया. पूरे गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है.

वारदात का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पिछले दिनों दौसा में हुए  फायरिगं मामले के मुख्य आरोपी नवीन जाट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस मामलें में घायल डीएसटी कांस्टेबल प्रहलाद सिंह के सिर में गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस ने 36 घंटे की मेहनत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी की तलाश में 500 पुलिसकर्मी की टीम लगातार जुटी रही.

वारदात के आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान भी दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई. पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी. घायल आरोपी का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज जारी है. क्रॉस फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए.  पुलिस के जवानों ने फायरिंग के बीच साहस का परिचय देते हुए आरोपी को दबोचा. पुलिस ने सर्च अभियान के जरिए  बदमाशों से हथियार भी बरामद किए है.

यहां जाने फायरिंग की पूरी घटना

बुधवार को दौसा जिले के सिकंदरा थाना इलाके के रेटा गांव में सुबह 8.45 बजे बाइक चोरों ने घिरने के बाद पीछा कर रही जिला विशेष टीम (डीएसटी) पर फायरिंग की. बदमाशों का पीछा करते हुए एक पुलिस कांस्टेबल प्रहलाद सिंह के सिर में गोली जा लगी. पुलिस कांस्टेबल को गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत हो गई. जयपुर रेंज IG उमेश दत्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दौसा जिले के डोलिका राजवास गांव में पिछले दिनों हुई वाहन चोरी के मामले में पुलिस सक्रिय थी. बुधवार को डीएसटी टीम को कालाखोह गांव में वाहन चोरों के होने की सूचना मिली थी. डीएसटी टीम ने सड़क पर एक संदिग्ध को रुकवाने की लिए कार्रवाई शुरू की.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular