Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज भीलवाड़ा में जनसभा को करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज भीलवाड़ा में जनसभा को करेंगे संबोधित

भीलवाड़ा। राजस्थान में चुनाव को लेकर पार्टियों ने कमर कस ली है। एक तरफ जहां BJP परिवर्तन संकल्प यात्रा चल रही है  BJP के सभी दिग्गज नेता राजस्थान में हैं तो अब इसी बीच में भीलवाड़ा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। साथ ही खरगे स्कूटी का वितरण भी करेंगे। दुग्ध उत्पादक संघ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण के कार्यक्रम भी रखे गए हैं।

आपको बता दें भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में यह कार्यक्रम होगा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे पहली बार प्रदेश आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, सहप्रभारी काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन और वीरेन्द्र सिंह राठौड़ वहां रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, मण्डल कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, पार्टी विधायकों, विधायक प्रत्याशियों, सांसद, सांसद प्रत्याशियों, AICC और PCC सदस्यों को निर्देशित किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular