Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsCongress Candidate List:कांग्रेस की सीईसी की बैठक,राजस्थान से इन उम्मीदवारों के नाम...

Congress Candidate List:कांग्रेस की सीईसी की बैठक,राजस्थान से इन उम्मीदवारों के नाम पर बनी सहमति,पढ़े पूरी खबर

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई.इस दौरान राजस्थान की 14 सीटों पर मंथन हुआ.इसमें से 10 पर सहमति बन चुकी है.सूत्रों क अनुसार, मंगलवार को सूची जारी कर सकती है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी राजस्थान की 10 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है.

राजस्थान की इन सीटों पर बनी सहमति

कांग्रेस के राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मीडिया को बताया कि बैठक में राजस्थान की सीटों पर चर्चा हुई और बहुत सी सीटों पर सहमति बन चुकी है. रंधावा ने अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि अगर गहलोत चुनाव नहीं लड़ते तो उनका बेटा चुनाव लड़ेगा. दोनों एक ही है.सूत्रों के अनुसार, अलवर से ललित यादव, चूरू से राहुल कस्वां, झालावाड़ बारां से प्रमोद जैन भाया के नाम पर सहमति बनी है.वहीं झुंझुनूं से विजेंद्र ओला, टोंक सवाई माधेपुर से हरीश मीणा के नाम पर सहमति बन गई है.जोधपुर और टोंक की सीट को होल्ड पर रखा जा सकता है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image