Wednesday, July 23, 2025
HomePush NotificationUP News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक,...

UP News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक, शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से बरसे फूल

सावन शिवरात्रि के अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

UP News : सावन शिवरात्रि के अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्राचीन मानसरोवर मंदिर में मुख्यमंत्री ने महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा आदि पूजन सामग्री अर्पित कर जल, गोदुग्ध और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया।

गोरखनाथ मंदिर के पुरोहितों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों का पाठ कर रुद्राभिषेक कराया। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर और संतकबीरनगर जिले के प्रमुख शिव मंदिरों पर उमड़े श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। बता दें कि सीएम के निर्देश पर सावन के महीने में प्रदेश में जगह-जगह कांवड़ियों और शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को गोरखपुर और संतकबीरनगर के प्रमुख शिव मंदिरों पर आए श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। जिन मंदिरों पर पुष्प वर्षा हुई उनमें गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर, प्राचीन मानसरोवर मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, झारखंडी महादेव मंदिर, भौवापार स्थित मुंजेश्वर नाथ मंदिर, पिपराइच स्थित मोटेश्वर शिव मंदिर तथा संतकबीरनगर के तामेश्वर नाथ मंदिर शामिल हैं।

शिव मंदिर में आए भक्त हेलीकॉप्टर से हो रही पुष्प वर्षा देख काफी खुश हुए। कई भक्तों ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में इस दृश्य को कैद भी किया। पुष्प वर्षा के दौरान भक्तों के बीच हर-हर महादेव के जयकारा लगता रहा।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular