Friday, July 31, 2026
HomeLatest NewsCM भजनलाल शर्मा का दो दिवसीय उदयपुर दौरा, वन महोत्सव शुभारंभ, ग्राम...

CM भजनलाल शर्मा का दो दिवसीय उदयपुर दौरा, वन महोत्सव शुभारंभ, ग्राम विकास चौपाल और विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 1 और 2 अगस्त को उदयपुर व राजसमंद दौरे पर रहेंगे। वे राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ, पौधारोपण, ग्राम विकास चौपाल, नारी शक्ति रैली, नशामुक्त युवा अभियान और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

CM Bhajanlal Sharma Udaipur Visit : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 1 एवं 2 अगस्त को उदयपुर और राजसमंद के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य स्तरीय वन महोत्सव, ग्राम विकास चौपाल, युवा जागरूकता और विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन से संवाद कर विकास कार्यों तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री चंदनवन में करेंगे पौधारोपण

मुख्यमंत्री 1 अगस्त को उदयपुर के दूध तलाई (पिछोला) में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव शुभारंभ समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे चंदनवन में पौधारोपण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री झाड़ोल क्षेत्र के बीड़ा गांव में ग्राम विकास चैपाल में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा 9 ग्राम विकास चैपाल की जा चुकी हैं। चैपालों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं, विकास योजनाओं की प्रगति तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

नारी शक्ति रैली को करेंगे फ्लैग ऑफ

दौरे के दूसरे दिन 2 अगस्त को मुख्यमंत्री उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय, पहुंचेंगे। यहां वे नारी शक्ति रैली को फ्लैग ऑफ करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित ‘नशामुक्त युवा फाॅर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के शुभारंभ कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से शामिल होंगे। 

उदयपुर संभाग एवं सिरोही जिले के कलक्टर तथा एसपी के साथ करेंगे बैठक

इसके बाद मुख्यमंत्री राजसमंद में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत संरचना, नागरिक सुविधाओं तथा समग्र विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री इसके पश्चात उदयपुर पहुंचकर उदयपुर संभाग एवं सिरोही जिले के कलक्टर्स तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image