Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsCEC: लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मिली...

CEC: लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मिली ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा,गृह मंत्रालय ने बताई ये वजह

नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने संभावित खतरों के मद्देनजर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को सशस्त्र कमांडो की जेड श्रेणी की VIP सुरक्षा प्रदान की है. आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को इस कार्य के लिए करीब 40-45 कर्मियों/जवानों की एक टुकड़ी उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा है.

गृहमंत्रालय ने बताई ये वजह

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार की गई खतरा संबंधी धारणा रिपोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार के लिए कड़ी सुरक्षा की सिफारिश की गई है.यह कदम 7 चरणों में होने जा रहे आम चुनाव की तैयारियों के बीच उठाया गया है.आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होगा.सूत्रों ने बताया कि सशस्त्र कमांडो देश में यात्रा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ रहेंगे.

राजीव कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत आईएएस अधिकारी हैं.उन्होंने 15 मई, 2022 को 25 वें मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला था.उन्हें एक सितंबर, 2020 को निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image