Monday, March 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh Accident : ट्रक की चपेट में आने से कार में सवार...

Chhattisgarh Accident : ट्रक की चपेट में आने से कार में सवार दूल्हा और दुल्हन समेत पांच बारातियों की मौत

जांजगीर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को एक ट्रक की चपेट में आकर कार सवार नवविवाहित जोड़े समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकरिया झूलन गांव के पास तड़के हुई जब पीड़ित विवाह के बाद शिवरीनारायण कस्बे से बलौदा लौट रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले के बलौदा गांव निवासी शुभम सोनी की शादी शनिवार की रात शिवरीनारायण कस्बे में हुई थी।

उन्होंने बताया कि जब दूल्हा, दुल्हन और परिवार के तीन अन्य सदस्य अपनी कार में बलौदा लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उनकी टक्कर हो गई, जिससे दुल्हन समेत कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों में दूल्हे के पिता ओमप्रकाश सोनी भी शामिल हैं, जो कार चला रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल को मौके पर भेजा गया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग गया है।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular