Tuesday, March 10, 2026
HomePush NotificationRajasthan Health Scheme News : पूर्व सीएम गहलोत बोले- ‘चिरंजीवी योजना’ में...

Rajasthan Health Scheme News : पूर्व सीएम गहलोत बोले- ‘चिरंजीवी योजना’ में बदलाव से गरीब मरीज दर-दर भटकने को मजबूर

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार की चिरंजीवी योजना में किए गए बदलाव से बजट की कमी और कुप्रबंधन की स्थिति बन गई है, जिससे गरीब मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से नई बीमा योजना में जल्द सुधार करने की मांग की और कहा कि जोधपुर के कई अस्पतालों की स्थिति चिंताजनक है, जिनका संचालन और रखरखाव ठीक से नहीं हो पा रहा।

Rajasthan Health Scheme News : जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मंगलवार को कहा कि उनके कार्यकाल की ‘चिरंजीवी योजना’ (Chiranjeevi Scheme) में किए गए बदलाव के कारण बजट की कमी और कुप्रबंधन पैदा हो गया है, जिससे गरीब मरीज दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

गरीब मरीज दर-दर भटकने को मजबूर : गहलोत

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार को चिकित्सा सुविधाओं के प्रति गंभीरता दिखाते हुए नयी बीमा योजना में अविलंब सुधार करना चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। गहलोत ने जोधपुर में आयुष्मान आरोग्य योजना के कारण अस्पतालों में मरीजों को हो रही परेशानी संबंधी एक समाचार का उल्लेख करते हुए कहा, जोधपुर के अस्पतालों की यह स्थिति चिंताजनक है।

हमारी सरकार की ‘चिरंजीवी योजना’ का उद्देश्य हर राजस्थानी को इलाज की निश्चिंतता देना था, लेकिन इस योजना में किए गए बदलाव के कारण बजट की कमी और कुप्रबंधन से गरीब मरीज दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री जी विधानसभा में जोधपुर के अस्पतालों की बिगड़ती स्थिति के बारे में मेरे द्वारा लिखे गए पत्र का जिक्र राजनीति के लिए करते हैं, लेकिन समस्याओं के समाधान में उनकी रुचि नहीं दिखाई देती।

उनकी सरकार न तो जोधपुर के नए अस्पतालों-दिगाड़ी, प्रतापनगर, चैनपुरा और मगरा पूंजला का निर्माण पूरा होने के बावजूद उन्हें शुरू करवा पा रही है और न ही पुराने अस्पतालों का रखरखाव और संचालन ठीक से कर पा रही है।” गहलोत ने राज्य सरकार से इस मामले में गंभीरता दिखाने की मांग करते हुए कहा कि नयी बीमा योजना में जल्द सुधार किए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular