Monday, June 1, 2026
HomeBiharBihar Nalanda Stampede: शीतला मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 श्रद्धालुओं...

Bihar Nalanda Stampede: शीतला मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Bihar Nalanda Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bihar Nalanda Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में मंगलवार को भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि करीब 12 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. भगदड़ की यह घटना पूजा के दौरान हुई. घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.

कैसे मची भगदड़ ?

जानकारी के अनुसार, चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. लेकिन पुलिस-प्रशासन ने मंदिर में कोई इंतजाम नहीं किए थे. बताया जा रहा है कि कुछ श्रद्धालु दर्शन करने की जल्दी में लाइन तोड़कर एक के ऊपर एक चढ़ने लगे. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग एक दूसरे के ऊपर गिरते चले गए.

महिला श्रद्धालु ने बताई ये बात

ममता देवी नाम की एक श्रद्धालु ने बताया, “मंगलवार को यहां हमेशा भीड़ रहती है. लोग शीतला माता के दर्शन के लिए आते हैं. हमलोग भी पटना से दर्शन के लिए आए हैं. लेकिन अचानक भगदड़ मच गई, और लोगों की जान चली गई. यह सब कुप्रबंधन की वजह से हुआ. यहां बहुत ज़्यादा भीड़ है. प्रशासन का कोई भी व्यक्ति यहां मौजूद नहीं है.’

2 मृतक महिला श्रद्धालुओं की पहचान

अब तक 2 मृतक महिलाओं की पहचान हुई है. रीता देवी (50) पत्नी दिनेश रजक और रेखा देवी (45) पत्नी कमलेश प्रसाद नूरसराय के मथुरापुर निवासी के रूप में हुई जबकि अन्य मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan 12th Board Result Out: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, आर्टस स्ट्रीम में 3 छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया टॉप


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image