Wednesday, July 3, 2024
Homeताजा खबरChandrayaan 3 Landing: 'चंद्रयान' के सफर पर कांग्रेस का यह बड़ा दावा

Chandrayaan 3 Landing: ‘चंद्रयान’ के सफर पर कांग्रेस का यह बड़ा दावा

Chandrayaan 3 Landing नई दिल्ली। इस समय पूरा देश चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने अंतरिक्ष यात्रा का श्रेय लेते हुए कहा कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा 1962 में ‘इंकोस्पार’ के गठन के समय शुरू हुई थी।

कांग्रेस ने बुधवार को तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल ‘लैंडिंग’ की कामना करते हुए कहा कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत वर्ष 1962 में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (इंकोस्पार) के गठन के साथ शुरू हुई थी। मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि चंद्रयान कार्यक्रम मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने शुरू किया था, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने आगे बढ़ाया।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘भारत की अंतरिक्ष यात्रा 23 फरवरी, 1962 को इंकोस्पार के गठन के साथ शुरू हुई। होमी भाभा और विक्रम साराभाई की दूरदर्शिता के साथ-साथ नेहरू के उत्साहजनक समर्थन को चलते यह संभव हुआ।’ उन्होंने एक खबर साझा कर कहा, ‘समिति में देशभर के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों के शीर्ष वैज्ञानिक शामिल थे जो सहयोग और मिलकर काम करने की भावना से एक साथ आए थे।’

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम इसकी सफल लैंडिंग की कामना करते हैं। मनमोहन सिंह की सरकार ने चंद्रयान कार्यक्रम की शुरुआत की थी। मौजूदा सरकार ने इसे आगे बढ़ाया। यह अच्छी बात है। हम वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments