Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsBanswara में कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 2 दोस्तों...

Banswara में कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 2 दोस्तों की मौत, एक घायल

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में कार के नदी में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई व एक अन्य घायल हो गया. सदर थाने के उपनिरीक्षक रामलाल ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात उदयपुर-बांसवाड़ा राज्य राजमार्ग पर चिड़िया वासा गांव के पास हुआ.

अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी कार

उपनिरीक्षक के मुताबिक, 3 दोस्त बांसवाड़ा से साबला स्थित अपने घर जा रहे थे और रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई. मृतकों की पहचान मयूर टेलर (29) और राजेश कलाल (30) के रूप में हुई है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. सूचना मिलने पर सदर थानाधिकारी बुधराम बिश्नोई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वह खुद पानी में उतरे और कार में सवार युवकों को बाहर निकाला.

इलाज के दौरान 2 दोस्तों की मौत

पुलिस ने बताया कि तीनों युवकों की सांसें चल रही थीं और उन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मयूर और राजेश की मौत हो गई. ईशान को मामूली चोटें आई हैं और उसका इलाज किया जा रहा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular