Sunday, May 17, 2026
HomeIndiaMark Carney India Visit: भारत दौरे पर आएंगे कनाडा के पीएम मार्क...

Mark Carney India Visit: भारत दौरे पर आएंगे कनाडा के पीएम मार्क कार्नी भारत, पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Mark Carney India Visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी से 7 मार्च तक 3 देशों के दौरे पर आएंगे. उनकी यात्रा की शुरुआत भारत से होगी। वे पहले मुंबई और फिर नई दिल्ली जाएंगे. जहां पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। बैठक में व्यापार, ऊर्जा, तकनीक-AI, प्रतिभा, संस्कृति और रक्षा सहयोग पर चर्चा होगी।

Mark Carney India Visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी से 7 मार्च तक 3 देशों के दौरे पर आएंगे. उनकी यात्रा की शुरुआत भारत से होगी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और जापान जाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि कार्नी सबसे पहले गुरुवार को पहले मुंबई जाएंगे और फिर नई दिल्ली जाएंगे. जहां वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ बातचीत करेंगे. इस दौरान व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और AI, प्रतिभा और संस्कृति के साथ ही रक्षा क्षेत्रों में नई साझेदारी को लेकर चर्चा करेंगे. इसके साथ ही दोनों नेताओं का फोकस कनाडा-भारत संबंधों को मजबूत करने और आगे बढ़ाने पर रहेगा.

ऑस्ट्रेलिया और जापान भी करेंगे यात्रा

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा की यात्रा के दौरान कार्नी वहां की संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे. वह ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से भी मुलाकात करेंगे. इसके बाद कार्नी टोक्यो जाएंगे, जहां वह जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची से मिलेंगे और स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों व खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

मार्क कार्नी ने बयान में कही ये बात

कार्नी ने एक बयान में कहा, ‘अनिश्चितता के इस दौर में, कनाडा उन चीजों पर ध्यान दे रहा है जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं. हम अपने व्यापार में नई संभावनाएं तलाश रहे हैं और बड़े नए निवेश आकर्षित कर रहे हैं.’ कार्नी ने कनाडा के लिए अगले 10 साल में अमेरिका के बाहर अपने निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी शुल्क निवेश को कमजोर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश, विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular