Monday, November 16, 2026
HomeLatest NewsBundi Bus Accident: बूंदी में बड़ा सड़क हादसा, तीर्थयात्रियों की बस खंभे...

Bundi Bus Accident: बूंदी में बड़ा सड़क हादसा, तीर्थयात्रियों की बस खंभे से टकराकर पलटी, 3 लोगों की मौत, 13 घायल

कोटा, राजस्थान के बूंदी जिले में लालसोट-कोटा मेगा राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया. जहां तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस खंभे से टकराकर पलट गई, जिससे इसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए.

हादसे में 3 लोगों की गई जान

पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार बस 43 यात्रियों को लेकर सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित माताजी मंदिर से लौट रही थी, उस दौरान ही यह हादसा हो गया. इस दुर्घटना में अरविंद सिंह (62), अंतिम कुमार वैष्णव (28) और बस के कंडक्टर मांगीलाल राठौर (60) की मौत हो गई.

बस में मौजूद शख्स ने बताया कैसे हुआ हादसा ?

एक तीर्थयात्री ने बताया कि बस बहुत तेज गति से चल रही थी, तभी चालक ने सड़क पर एक गड्ढे से बस को बचाने का प्रयास किया, जिससे बस उसके नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई.

घायलों का कोटा में चल रहा इलाज

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आशीष भार्गव ने बताया कि अरविंद सिंह और अंतिम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर ने कोटा के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया. घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो महिलाओं समेत तीन घायलों की हालत गंभीर है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image