Thursday, February 5, 2026
HomePush NotificationBSNL Recruitment 2026: बीएसएनएल में 120 पदों पर निकली वैकेंसी, 50 हजार...

BSNL Recruitment 2026: बीएसएनएल में 120 पदों पर निकली वैकेंसी, 50 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तारीख समेत जानें संपूर्ण डिटेल

BSNL Recruitment 2026: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 120 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन externalexam.bsnl.co.in पर किए जा सकते हैं। अंतिम तिथि 7 मार्च 2026 है।

BSNL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है. भारत संचार निगम लिमिटेड(BSNL)ने डायरेक्ट भर्ती के तहत टेलीकॉम और फाइनेंस स्ट्रीम में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (DR) के पदों पर वैकेंसी निकाली है. आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

BSNL Vacancy 2026: आवेदन की लास्ट डेट

बीएसएनएल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 07 मार्च 2026 तय की गई है. आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अंतिम डेट से पहले जरूर अप्लाई कर दें.

BSNL Recruitment 2026: पदों का विवरण, आयु सीमा

बीएसएनएल के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 120 पदों पर भर्ती की जाएगी. वहीं आयु सीमा की बात की जाए तो आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है.

BSNL Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

बीएसएनएल की इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रिकल/ कंप्यूटर/ IT इंजीनियरिंग की डिग्री, कुछ पदों के लिए MBA की डिग्री होनी चाहिए.

BSNL Recruitment 2026: कैसे होगा चयन

बीएसएनएल की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. चयन के लिए कैंडिडेट को 2 चरणों से गुजरना होगा. पहला अखिल भारतीय स्तर पर ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), दूसरा चरण इंटरव्यू का होगा.

BSNL Recruitment 2026: कितनी मिलेगी सैलरी

बीएसएनएल की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे स्केल 3 के अनुसार 24900 रुपए से 50,500 रुपए प्रतिमाह के वेतन का भुगतान किया जाएगा.

BSNL Senior Executive Trainee Recruitment 2026 Notification

इसे भी पढ़ें: Jaipur Car Fire: दुर्गापुरा पुलिया के पास चलती कार ने पकड़ी आग, कार सवार दंपति ने कूदकर बचाई जान

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular