Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार में लौटी तेजी, Sensex 230 अंक चढ़ा,...

Stock Market Today: शेयर बाजार में लौटी तेजी, Sensex 230 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,612 पर, इन शेयरों में फायदा और नुकसान

Stock Market Today: लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार में तेजी लौटी. Sensex 230 अंक चढ़कर 80,967.68 और Nifty 70 अंक बढ़कर 24,612.75 पर पहुंचा।

Share Market News: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में 3 सत्र में गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 230.17 अंक चढ़कर 80,967.68 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 70.25 अंक की बढ़त के साथ 24,612.75 अंक पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), इंडसइंड बैंक, मारुति, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

हालांकि, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,853.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

इसे भी पढ़ें: IPL 2025 Winner: RCB ने पहली बार जीता IPL खिताब, खत्म हुआ 18 साल का इंतजार, चैंपियन बनने के बाद भावुक हुए विराट कोहली

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image