Saturday, November 14, 2026
HomeBiharBihar BJP Candidate List: बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए जारी की...

Bihar BJP Candidate List: बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट, 71 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

Bihar BJP Candidate List: बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें 71 नाम शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से, विजय सिन्हा लखीसराय से, मंगल पांडे सीवान से और रामकृपाल यादव दानापुर से चुनाव लड़ेंगे।

Bihar BJP Candidate List: बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 71 उम्मीदवारों के नाम हैं. सूची में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम भी शामिल है. जो तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने लखीसराय से विजय सिन्हा, सीवान से मंगल पांडे और दानापुर से रामकृपाल यादव को टिकट दिया है.

बीजेपी की पहली सूची में 9 महिलाएं

बीजेपी की पहली सूची में 9 महिलाओं के नाम शामिल हैं. इनमें राज्य मंत्री रेणु देवी का नाम शामिल है जो बेतिया से चुनाव लड़ेंगी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिलीप जायसवाल ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि पार्टी इस बार महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर जोर देगी.

नंदकिशोर यादव का टिकट कटा

विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट इस बार काट दिया गया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा-‘मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं. पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मुझे कोई शिकायत नहीं है. नई पीढ़ी का स्वागत और अभिनंदन है. पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें 7 बार विजयी बनाया. भाजपा उम्मीदवार के रूप में जो स्नेह और प्यार मुझे मिला, उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा. सबका आभार.’

ये भी पढ़ें: ‘BJP के राज में दलित सुरक्षित नहीं,’ IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में प्रियंका गांधी बोलीं-‘ऐसी घटनाएं देश और समाज पर कलंक’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image