Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsNuapada By-Election : बीजेपी ने नुआपड़ा उपचुनाव के लिए पूर्व बीजद विधायक...

Nuapada By-Election : बीजेपी ने नुआपड़ा उपचुनाव के लिए पूर्व बीजद विधायक के बेटे जय को अपना उम्मीदवार बनाया

ओडिशा की नुआपड़ा विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने जय ढोलकिया को उम्मीदवार बनाया है। जय, बीजद के दिवंगत पूर्व विधायक राजेंद्र ढोलकिया के बेटे हैं, जिनके निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। वह हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने घासीराम माझी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजद ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

Nuapada By-Election : भुवनेश्वर। ओडिशा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नुआपड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को जय ढोलकिया को अपना उम्मीदवार नामित किया। इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा। बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व विधायक राजेंद्र ढोलकिया के बेटे जय ढोलकिया 11 अक्टूबर को भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह भाजपा उम्मीदवार के रूप में बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

बीजेपी ने जय ढोलकिया को बनाया उम्मीदवार

जय ढोलकिया के नामांकन दाखिल करते समय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने ढोलकिया के नामांकन दाखिल करने से पहले नुआपड़ा में एक विशाल रैली की भी योजना बनाई है। यह उपचुनाव चार बार विधायक रहे राजेंद्र ढोलकिया का आठ सितंबर को निधन हो जाने के कारण कराया जा रहा है।

शुरुआत में उनके बेटे को बीजद का उम्मीदवार बताया जा रहा था। इस सीट पर 2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार अभिनंदन पांडा तीसरे स्थान पर रहे थे। पाटी को इस बार जय ढोलकिया के पक्ष में सहानुभूति लहर की मदद से जीत मिलने की उम्मीद है।

विपक्षी कांग्रेस ने घासीराम माझी को अपना उम्मीदवार बनाया है जो 19 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बीजद ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा अभी तक नहीं की है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular