Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsTonk में ACB की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते उद्योग...

Tonk में ACB की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते उद्योग केंद्र के मुख्य प्रबंधक को पकड़ा, वरिष्ठ सहायक और CA को भी किया गिरफ्तार

जयपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेने के मामले में शुक्रवार को जिला उद्योग केन्द्र टोंक के मुख्य प्रबंधक सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया.ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ब्यूरो की अलग-अलग टीम ने टोंक में जिला उद्योग केन्द्र के मुख्य प्रबंधक सुल्तान सिंह मीणा, बूंदी के जिला उद्योग केन्द्र के वरिष्ठ सहायक अजय खंडेलवाल को संदिग्ध तौर पर 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते-देते गिरफ्तार किया.उन्होंने बताया कि यह लेनदेन आरोपी मीणा के आवास पर किया जा रहा था. इस मामले में संलिप्त आरोपी जयंत जैन (चार्टेड अकाउंटेंट) को भी पकड़ा गया है.

गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई

महानिदेशक ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय को एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि ”आरोपी मीणा द्वारा आरोपी खंडेलवाल के माध्यम से विभिन्न औद्योगिक विकास योजनाओं में गलत रिपोर्ट बनाने, गलत ऋण पास करने, फर्जी बिलों के आधार पर अयोग्य व्यक्तियों को अनुचित लाभ पहुंचाने की एवज में रिश्वत राशि का लेनदेन किया जा रहा है.”

अजय खंडेलवाल के घर से 15 लाख से अधिक की राशि बरामद

टीम ने शिकायत का सत्यापन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.उन्होंने बताया कि मामले में संलिप्तता के आधार पर आरोपी जयंत जैन को गिरफ्तार किया है और टोंक स्थित खंडेलवाल के आवास की तलाशी में 15 लाख रुपये से अधिक की राशि भी बरामद की गई.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular