Friday, May 22, 2026
HomeIndia‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने लोगों को प्रेम के सूत्र में पिरोया -...

‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने लोगों को प्रेम के सूत्र में पिरोया – गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने देश को शांतिपूर्ण भविष्य की उम्मीद दी और लोगों को प्रेम के सूत्र में पिरोया। गहलोत ने इस यात्रा की पहली वर्षगांठ पर यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा आज से एक साल पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस यात्रा ने भारत के लिए जो किया वह वास्तव में अद्वितीय और परिवर्तनकारी रहा। उन्होंने लिखा इसने (भारत जोड़ो यात्रा) विभाजनकारी शक्तियों से जूझ रहे देश को एक नए शांतिपूर्ण भविष्य की आशा प्रदान की तथा प्रेम और एकता के धागे में पिरोया। लोग इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उमड़ पड़े, क्योंकि पहली बार कोई प्रिय नेता उनके साथ चल रहा था, उनकी चिंताओं को सुन रहा था और उनके साथ खड़ा था।

गहलोत के अनुसार आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महंगाई, गिग वर्कर्स, सामाजिक सुरक्षा संबंधित जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनका सकारात्मक परिणाम निकला है। राजस्थान देश में सबसे सस्ते 500 रुपए के घरेलू गैस सिलेंडर, गिग वर्कर्स कानून व सामाजिक सुरक्षा की अभूतपूर्व योजनाओं से यात्रा के उद्देश्यों को सार्थक रूप से पूरा कर रहा है। मुख्यमंत्री ने लिखा भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर मैं दृढ़ता से कह सकता हूं कि लोकतंत्र संरक्षण और जन कल्याण के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता पहले से कहीं अधिक मजबूत है। भारत जोड़ो यात्रा भारत को एकजुट करके रहेगी।

यह यात्रा पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और 30 जनवरी, 2023 को श्रीनगर में समाप्त हुई। यात्रा 145 दिन चली थी। राहुल गांधी ने पार्टी के कई नेताओं के साथ करीब 4,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की थी और इस दौरान उन्होंने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से बातचीत की।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular