Saturday, November 14, 2026
HomeLatest NewsIndia Bowling Coach : टीम इंडिया को मिला नया बॉलिंग कोच, साउथ...

India Bowling Coach : टीम इंडिया को मिला नया बॉलिंग कोच, साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने बुधवार को इसकी पुष्टि की.शाह ने PTI से कहा, ”हां, मोर्ने मोर्कल को सीनियर भारतीय पुरुष टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है.”

गौतम गंभीर की BCCI ने मान ली बात

दक्षिण अफ्रीका के 39 साल के मोर्कल नए मुख्य कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद थे. दोनों ने IPL टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स में साथ काम किया है. मोर्कल ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट, 117 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 544 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाए.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image