Thursday, March 26, 2026
HomePush NotificationBangladesh Bus Accident: पद्मा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब...

Bangladesh Bus Accident: पद्मा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 23 लोगों की मौत

Bangladesh Bus Accident: बांग्लादेश में बुधवार शाम एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ, जब यात्रियों से भरी एक बस पद्मा नदी में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई यात्री अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

Bangladesh Bus Accident: बांग्लादेश में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक यात्री बस पद्मा नदीं में गिर गई. हादसे में अब तक 23 लोगों की जान जा चुकी है. राजबाढ़ी से ढाका जा रही बस में करीब 40 यात्री सवार थे. यह हादसा उस समय हुआ जब दौलतदिया फेरी टर्मिनल नंबर 3 के पास बस फेरी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी. तभी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस नदी में जा गिरी.

23 शव किए जा चुके बरामद

पुलिस इंस्पेक्टर रसेल मुल्ला के मुताबिक, अब तक 23 शव बरामद किए जा चुके हैं. कुछ लोग अब भी लापता हो सकते हैं, जबकि कुछ यात्रियों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है. रात होने के वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, लेकिन सुबह होते ही इसे फिर से शुरू किया गया. फायर सर्विस, नेवी, पुलिस और अन्य टीमों ने रेस्क्यू का मोर्चा संभाल रखा है. वहीं बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली. साथ ही हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.

आंखों के सामने डूब गए पत्नी और बेटा

रेस्क्यू शिप हमजा ने क्रेन की मदद से 6 घंटे बाद बस को बाहर निकाला. दुर्घटना में बाल-बाल बचे एक यात्री ने बताया कि मैं तैरकर किनारे तक पहुंचकर अपनी जान बचाने में सफल रहा. लेकिन मेरी पत्नी और बेटी मेरी आंखों के सामने पानी में डूब गए. बस में बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे और ज्यादातर ईद की छु्ट्टिया मनाकर लौट रहे थे.

कैसे हुआ हादसा ?

टर्मिनल के पर्यवेक्षक मोनिर हुसैन ने कहा, ‘जब बस पोंटून (जलाशय में तैरता पुल) से नौका की ओर बढ़ रही थी तभी एक छोटी सहायक नौका पोंटून से टकरा गई और बस चालक ने स्टीयरिंग पर से नियंत्रण खो देने के कारण बस नदी में जा गिरी. उन्होंने कहा, ‘बस हमारी आंखों के सामने नदी में गिर गई लेकिन हम कुछ नहीं कर सके.’ प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों में से कई एक ही परिवार के सदस्य थे और उनमें से कई लोग बाहर खड़े होने के कारण बच गए लेकिन उनके रिश्तेदार बस डूबने के समय उसके भीतर थे.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular