Monday, March 9, 2026
Homeउत्तरप्रदेश (UP)Ram Mandir : अयोध्या में जुटने लगा राम परिवार, अस्थायी मंदिर...

Ram Mandir : अयोध्या में जुटने लगा राम परिवार, अस्थायी मंदिर में रखी गईं रामलला समेत चारों भाइयों की मूर्तियां, नए मंदिर में जाएंगी, कल होगी इनकी भी विधिवत प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या। रामलला के आगमन के साथ ही रामनगरी अयोध्या में उनका परिवार भी जुटने लगा है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान गर्भगृह के साथ कई और प्रतिमाओं की भी विधिवत पूजा अर्चना कर स्थापना की जाएगी। अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का रविवार 21 जनवरी को छठा दिन है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं। अब 23 जनवरी तक सिर्फ प्राण प्रतिष्ठा में बुलाए गए मेहमानों को ही पास दिखाकर एंट्री मिलेगी।

उधर, अयोध्या को 2000 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। आज शाम की आरती के बाद अनुष्ठान पूरे हो जाएंगे। आज शाम को रामलला की पुरानी प्रतिमा (रामलला विराजमान, जिनकी पूजा हो रही है) को राम मंदिर ले जाया जाएगा। रामलला के साथ उनके तीनों भाई, हनुमान और शालिग्राम भी रहेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी 22 जनवरी को ही अयोध्या आएंगे। वे यहां चार घंटे रुकेंगे। पहले उनके 21 जनवरी को अयोध्या आने की चर्चा थी। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुबह 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ बजाई जाएगी। विभिन्न राज्यों से आए कलाकार 50 से ज्यादा वाद्ययंत्र बजाएंगे। यह कार्यक्रम 2 घंटे चलेगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम से लेकर राम मंदिर तक का पूरा रास्ता फूलों से सजाया गया है।

हर मजहब यही सिखाता है किसी से वैर नहीं रखना

अयोध्या मामले में बाबरी मस्जिद की तरफ से पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा- अयोध्या धर्म की नगरी है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। काफी लोग आए हुए हैं, उन सबका स्वागत है। हम चाहते हैं कि भगवान राम विराजमान हों, लोग उनका दर्शन करें, पूजन करें, उनके बताए रास्ते पर चलें। हर धर्म इंसानियत का प्रतीक है। हर धर्म यही सिखाता है कि वैर नहीं रखना चाहिए, आपस में मेलजोल हो, जो भी काम हो वो विश्वास से हो, क्योंकि यही आस्था अयोध्या की है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हर धर्म के देवता अयोध्या में हैं। हम चाहते हैं कि अयोध्या आकर लोग भगवान के बताए रास्ते पर चलें।

प्राण प्रतिष्ठा में कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर आएंगे

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, कपिल देव, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले और अजय जडेजा शामिल होंगे।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular