Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategorySportsटी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

डरबन। कप्तान मिशेल मार्श ने की शानदार फॉर्म और मैथ्यू शार्ट की अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल कर ली. 3 मैचो की सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले टॉस जीता. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. और दक्षिण अफ्रीका की टीम को 164 रन पर ही ढेर कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने लह लक्ष्य दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.

बुधवार को खेले गए पहले मैच में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 92 रन की पारी खेलने वाले मार्श ने दूसरे मैच में नाबाद 76 रन बनाए जबकि शार्ट ने 30 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की. ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच 111 रन के बड़े अंतर से जीता था. तीसरा और अंतिम मैच रविवार को खेला जाएगा.

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 46 रन था। कप्तान एडेन मार्कराम (49), सलामी बल्लेबाज तेंबा बावुमा (35) और ट्रिस्टन स्टब्स (27) के प्रयासों से वह सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रहा. मार्कराम ने स्टब्स के साथ 51 रन और गेराल्ड कोएट्ज़ी (11) के साथ 41 रन की साझेदारी की. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सीन एबोट और नाथन एलिस ने तीन-तीन विकेट लिए.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular